प्रधानमंत्री के जन्मदिन से गांधी जयंती तक भाजपा का सेवा पखवाड़ा शुरू

प्रधानमंत्री के जन्मदिन से गांधी जयंती तक भाजपा का सेवा पखवाड़ा शुरू

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से शुरू हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत आज प्रदेश मीडिया विभाग ने शिप्रा पथ स्थित मोक्ष धाम में वृक्षारोपण और श्रमदान किया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व प्रदेश संयोजक प्रमोद वशिष्ठ ने किया।

प्रमोद वशिष्ठ ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री मोदी सत्ता के भोग के लिए नहीं, बल्कि सेवा के संकल्प के साथ काम कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन से शुरू हुआ यह सेवा पखवाड़ा गांधी जयंती तक जारी रहेगा, जिसमें देशभर में समाज सेवा के विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में आज वृक्षारोपण और श्रमदान का यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस अवसर पर मीडिया विभाग की प्रदेश टीम के सदस्य, मंडल पदाधिकारी, स्थानीय पार्षद, व्यापार मंडल के अध्यक्ष, सदस्य और अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।