देवनानी ने पूर्व विधायक व्यास की कुशलक्षेम पूछी 

देवनानी ने पूर्व विधायक व्यास की कुशलक्षेम पूछी 
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने शुक्रवार को जोधपुर एम्स में उपचार ले रही पूर्व विधायक सूर्यकान्ता व्यास की कुशलक्षेम पूछी. देवनानी ने व्यास से उनकी तबीयत के बारे में पूछा. विधानसभा अध्यक्ष ने व्यास का उपचार कर रहे चिकित्सकों से उनके स्‍वास्‍थ्‍य  व इलाज के बारे में जानकारी ली. इसके साथ ही देवनानी ने व्यास के शीघ्र स्वस्‍थ होने की कामना की.