रामनवमी पर देवनानी की शुभकामनाएं

रामनवमी पर देवनानी की शुभकामनाएं

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने रामनवमी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है.  देवनानी ने कहा है कि धरती पर असुरों का संहार करने के लिए भगवान विष्णु ने त्रेतायुग में श्रीराम के रूप में मानव अवतार लिया था. भगवान राम को मर्यादा पुरुषोत्तम कहा जाता है, क्योंकि उन्होंने अपने जीवनकाल में कई कष्ट सहते हुए भी मर्यादित जीवन का सर्वश्रेष्ठ उदाहरण प्रस्तुत किया. उन्होंने विपरीत परिस्थितियों में भी अपने आदर्शों को नहीं त्यागा और मर्यादा में रहते हुए जीवन व्यतीत किया, इसलिए उन्हें उत्तम पुरुष का स्थान दिया गया है. देवनानी ने कहा है कि इस पर्व को खुशहाली के साथ मनाऐ.  उन्होंने इस अवसर पर प्रदेश की समृद्धि की कामना की है.