गांधी जयन्ती पर जयपुर में शुरू हुई गांधी वाटिका, बनेगी नया पर्यटन केंद्र

गांधी जयन्ती पर जयपुर में शुरू हुई गांधी वाटिका, बनेगी नया पर्यटन केंद्र

गांधी जयन्ती के अवसर पर जयपुर स्थित सेन्ट्रल पार्क में गांधी वाटिका (गांधी दर्शन म्यूजियम) का उद्घाटन हुआ। शासन सचिव पर्यटन, कला एवं संस्कृति तथा पुरातत्व विभाग, रवि जैन ने जानकारी दी कि यह वाटिका जल्द ही शहर के प्रमुख पर्यटन स्थलों में शामिल होगी।

गांधी वाटिका में महात्मा गांधी के जीवन के विभिन्न पहलुओं को दर्शाया गया है, जिसमें उनका बचपन, दक्षिण अफ्रीका में सत्याग्रह, भारत छोड़ो आन्दोलन, और चौरी-चोरा आन्दोलन प्रमुख हैं। पहले दिन, हजारों विद्यार्थी और नागरिकों ने वाटिका का दौरा कर गांधीजी के जीवन दर्शन को जाना और समझा।

रवि जैन ने बताया कि अक्टूबर 2024 के महीने में यह म्यूजियम नि:शुल्क रहेगा और प्रतिदिन प्रातः 10 बजे से सांय 5 बजे तक पर्यटकों के लिए खुला रहेगा।