विजयोत्सव पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा शस्त्र पूजन और पथ संचलन का आयोजन

विजयोत्सव पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा शस्त्र पूजन और पथ संचलन का आयोजन

 राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मालवीय भाग के गोपाल नगर में 11 अक्टूबर 2024 को विजयोत्सव पर्व के अवसर पर शस्त्र पूजन और पथ संचलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व न्यायाधीश डॉ. राजेन्द्र सिंह चौधरी और मुख्य वक्ता के रूप में संघ के अखिल भारतीय कार्यकारीणी सदस्य सुरेश 'भैयाजी' जोशी उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथि डॉ. राजेन्द्र सिंह चौधरी ने स्वर्ण युग की शुभकामनाएं देते हुए बच्चों को संस्कारों और धर्म से जोड़ने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी को सनातन संस्कृति के साथ नैतिक शिक्षा मिलनी चाहिए।

सुरेश 'भैयाजी' जोशी ने अपने संबोधन में नवदुर्गा और शस्त्र पूजन की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए पांडवों और भगवान राम के उदाहरण दिए। उन्होंने मातृशक्ति, सामाजिक समरसता, और भारत की अखंडता पर बल दिया, और कहा कि जातिवाद और क्षेत्रीय विभाजन से बचते हुए सभी को एकजुट रहना चाहिए।

'भैयाजी' ने पर्यावरण संरक्षण और 'लोकल फॉर वोकल' के समर्थन की अपील करते हुए कहा कि प्रकृति से खिलवाड़ नहीं करना चाहिए। उन्होंने परिवार व्यवस्था पर भी विचार साझा किए और समाज में स्त्रियों के प्रति आदर भाव को बढ़ावा देने की बात कही।

कार्यक्रम के बाद स्वयंसेवकों ने पथ संचलन निकाला, जिसमें समाज बंधुओं ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया।