हज 2025: वीजा अटका, सफर भी... हज कमेटी की लापरवाही से जयपुर के कई हाजी रह गए पीछे

हज 2025: वीजा अटका, सफर भी... हज कमेटी की लापरवाही से जयपुर के कई हाजी रह गए पीछे

जयपुर से हज 2025 के लिए रवाना होने वाले हाजियों को इस बार तकनीकी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई हाजियों की वीजा प्रक्रिया अब तक पूरी नहीं हो सकी है, जिससे वे हज के पवित्र सफर से महरूम रह गए हैं।

राजस्थान हज कमेटी ने हज पर रवाना होने की तारीख तो पहले ही जारी कर दी, लेकिन वीजा प्रक्रिया पूरी न होने से कई हाजी रामगंज जैसे इलाकों से हज पर नहीं जा पाए। हाजियों के वीजा भी समय पर जारी नहीं हो सके।

हाजियों का आरोप है कि उन्होंने सारी तैयारियां कर ली थीं, लेकिन ऐन वक्त तक वीजा नहीं मिला। जब उन्होंने हज कमेटी से संपर्क किया, तो उन्हें कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया। हालात इतने बिगड़ गए कि हाजियों ने देर रात जयपुर के हज हाउस पर प्रदर्शन तक किया।

अब सवाल उठ रहा है कि इस लापरवाही का जिम्मेदार कौन है? क्या तकनीकी खामियों की आड़ में हज कमेटी अपनी ज़िम्मेदारी से बच रही है? क्या इन हाजियों की आस्था और उम्मीदों का कोई मोल नहीं?