राजस्थान वरिष्ठ शिक्षक संघ (रेस्टा ) कल करेगी सांकेतिक रैली व प्रदर्शन

राजस्थान वरिष्ठ शिक्षक संघ (रेस्टा ) कल करेगी सांकेतिक रैली व प्रदर्शन

राजस्थान वरिष्ठ शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष भैरूराम चौधरी ने बताया कि राजस्थान सरकार के मुख्य सचिव ने मार्च 2024 में पत्र लिखकर सभी विभागों को 31 मार्च से पहले डीपीसी संपन्न करने के निर्देश दिए थे.

दूसरे तरफ देखे तो शिक्षा मंत्री एक के बाद एक कड़े कदम उठा रहे हैं फिर भी तकरीबन 6 महीने निकल जाने के बाद भी आज दिन तक ना तो कोई आरपीएससी प्रस्ताव भेजे गए और ना ही डीपीसी संपन्न हो पाई इन मांगो को लेकर राजस्थान वरिष्ठ शिक्षक संघ (रेस्टा ) कल शिक्षा संकुल पर सांकेतिक रैली व प्रदर्शन करेगा. 

मांग पत्र :-                 

1. सत्र 2021-22 से सत्र 2024-25 तक चार सत्रों की बकाया वरिष्ठ अध्यापक से व्याख्याता पदोन्नति अतिशीघ्र की जाए |

2. नवक्रमोन्नत 6000 उच्च माध्यमिक विधालयों में वैकल्पिक विषयों के व्याख्याता पद सृजित कर पदोन्नति से भरे जाए |

 3. वरिष्ठ अध्यापक से व्याख्याता पदोन्नति काउंसलिंग में राज्य के समस्त रिक्त पद प्रदर्शित किए जाए |