निशुल्क साइकिलों का हुआ वितरण

निशुल्क साइकिलों का हुआ वितरण

आज दिनांक 14.03.2024 को राजकीय वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय सेक्टर 6 प्रताप नगर  में सत्र 2022-23 एवं 2023-24 की कक्षा 9 में अध्ययनरत छात्राओं को कुल 95 राज्य सरकार प्रदत्त निःशुल्क साईकिलों का वितरण कार्यकम आयोजित किया गया। साईकिल वितरण कार्यक्रम में विद्या सेवा संस्थान से रेणु मोदी, पार्षद वार्ड 102 के एम.के शर्मा, मुन्ना कामेवाल, चेतीवाल, सत्यनारायण छीपा, हरिश्वर प्रसाद छीपा, मनीष कुमार जैन,  कृष्ण शर्मा,  राजपाल सिंह जायसवाल एवं अन्य SDMC पदाधिकारी तथा बालिकाओं के अभिभावक उपस्थित रहे। प्रधानाचार्य  रमेश चन्द शर्मा द्वारा सभी आगन्तुक अतिथियों का माल्यार्पण द्वारा अभिनन्दन किया |