नई आंध्र प्रदेश सरकार का गठन, आज नायडू लेंगे CM पद की शपथ

नई आंध्र प्रदेश सरकार का गठन, आज  नायडू लेंगे CM पद की शपथ

आज आंध्र प्रदेश में NDA की सरकार गठित हो रही है. तेलगु देशम पार्टी के सुप्रीमो चंद्रबाबू नायडू नए मुख्यमंत्री बन रहे हैं. यह चंद्रबाबू नायडू के चौथे कार्यकाल की शुरुआत होगी. नई सरकार में जनसेना प्रमुख और अभिनेता पवन कल्याण डिप्टी CM होंगे.

 विजयवाड़ा में केसरपल्ली IT पार्क में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जा रहा है. सरकार में कुल 25 सदस्य होंगे, जिनमें TDP के 20, जनसेना के 3 और भाजपा के 1 सदस्य शामिल होंगे.  एक पद खाली रखा गया है. नायडू ने मंगलवार रात को अमरावती में अमित शाह और जेपी नड्डा के साथ मंत्रिमंडल को अंतिम रूप दिया.  नायडू के बेटे और TDP महासचिव नारा लोकेश भी कैबिनेट में होंगे. विभिन्न समुदायों के प्रतिनिधियों को भी मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है.

TDP के मंत्रियों में 17 नए चेहरे हैं, जो की विभिन्न समाज समुदायों के हैं. इससे पहले TDP 2018 में NDA से बाहर हो चुकी थी, लेकिन अब मार्च 2024 में पुनः इसमें शामिल हो गई है. नायडू के कैबिनेट में उनके बेटे और TDP महासचिव नारा लोकेश, TDP की आंध्र प्रदेश अध्यक्ष के. अत्चन्नायडू और जनसेना पार्टी की राजनीतिक मामलों की समिति के अध्यक्ष नादेंडला मनोहर शामिल हैं. TDP के मंत्रियों में 17 नए चेहरे हैं. बाकी पहले भी मंत्री रह चुके हैं. जनसेना पार्टी के तीन मंत्री पवन कल्याण, नादेंडला मनोहर और कंडुला दुर्गेश हैं। सत्य कुमार यादव एकमात्र भाजपा विधायक हैं जो मंत्री पद की शपथ लेंगे। मंत्रिमंडल में तीन महिलाएं हैं। सीनियर नेता एन मोहम्मद फारूक एकमात्र मुस्लिम चेहरा हैं.गृह मंत्री अमित शाह ने फरवरी 2019 में घोषणा की थी कि नायडू के लिए NDA के दरवाजे हमेशा के लिए बंद हो गए हैं। इसके 5 साल बाद जून 2023 में नायडू और शाह की मुलाकात हुई। फिर मार्च 2024 में दोनों पार्टियां फिर से एक हो गईं.