पृथ्वी पर जीवन को बचाना है तो पेड़ जरूर लगाएं - दिलावर

पृथ्वी पर जीवन को बचाना है तो पेड़ जरूर लगाएं - दिलावर

जयपुर। शिक्षा एवम पंचायती राज मंत्री श्री मदन दिलावर ने सभी से पेड़ लगाने की अपील करते हुए कहा है कि पृथ्वी पर जीवन को बचाना है तो पेड़ जरूर लगाएं। पेड़ो के बगैर पृथ्वी पर हमारा जीवित रहना संभव नही है। 
शिक्षा मंत्री श्री दिलावर आज यहां  विद्याधर नगर के वार्ड नंबर 8 मे ओंकारेश्वर मंदिर पार्क मे आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम मे मुख्य अथिति पद से बोल रहे थे। उन्होंने कहा की पृथ्वी पर तापमान मे निरंतर वृद्धि हो रही जो बहुत घातक है। यदि तापमान को नियंत्रित करना है तो अधिक से अधिक पेड़ लगाने होंगे। 
मंत्री ने कहा की मुख्यमंत्री जी के निर्देशन मे प्रदेश की सरकार इसके लिए मुख्यमंत्री वृक्षारोपण अभियान चला रही है। इसी के अंतर्गत 8 अगस्त को अमृत पर्यावरण महोत्सव मनाया जायेगा। जिसमें पूरे प्रदेश मे एक साथ वृक्षारोपण किया जायेगा। एक पेड़ देश के नाम नारे के साथ प्रदेशवासी अधिक से अधिक पेड़ लगाए और धरती को हराभरा बनाए।
कार्यक्रम को संबोधित करते हूं अमृत पर्यावरण महोत्सव के ब्रांड एंबेसडर श्री सुभाष गोयल ने उपस्थित लोगो से अधिक से अधिक पेड़ लगाने की अपील की। कार्यक्रम मे मंत्री मदन दिलावर सहित उपस्थित सभी लोगो ने पौधे लगाए।