एक पेड़ माँ के नाम अभियान के अंतर्गत पौधरोपण कार्यक्रम संपन्न

एक पेड़ माँ के नाम अभियान के अंतर्गत पौधरोपण कार्यक्रम संपन्न

विद्याधर नगर स्टेडियम में नगर निगम ग्रेटर जयपुर द्वारा आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर शुरू किए गए इस अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ माताओं के सम्मान में वृक्षारोपण करना है।


नगर निगम ग्रेटर महापौर सौम्या गुर्जर, चेयरमैन उद्यान समिति रेखा राठौड़, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अनुराधा माहेश्वरी ने विशेष रूप से इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इनके साथ समस्त पार्षद, मंडल अध्यक्ष, पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं अधिकारीगण भी उपस्थित रहे. इस कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के बच्चे भी सक्रिय भागीदारी करते हुए नजर आए। बच्चों ने पौधरोपण के महत्व को समझते हुए अपनी भूमिका निभाई और भविष्य में पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझा।


विद्याधर नगर स्टेडियम में पौधरोपण का कार्य अत्यंत उत्साहपूर्वक किया गया। नगर निगम ग्रेटर जयपुर द्वारा पौधों की व्यवस्था की गई थी और सभी ने मिलकर पौधों को रोपित किया। यह अभियान न केवल पर्यावरण के लिए बल्कि सामाजिक सद्भावना के लिए भी महत्वपूर्ण है. इस कार्यक्रम के माध्यम से उपस्थित सभी लोगों ने पर्यावरण संरक्षण और माताओं के सम्मान के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। इस अभियान से प्रेरित होकर शहर के अन्य क्षेत्रों में भी पौधरोपण कार्य को बढ़ावा देने की योजना बनाई गई है।