नारायणी दादी सेवा संघ में धूमधाम से मनाया गया लहरिया उत्सव

नारायणी दादी सेवा संघ ने तीज महोत्सव के अवसर पर लहरिया उत्सव का आयोजन किया। यह उत्सव डीसीएम अजमेर रोड स्थित एक होटल में संघ की संस्थापिका अरुणा दीदी के सानिध्य में आयोजित किया गया, जिसमें संघ की करीब 100 से अधिक महिला सदस्यों ने भाग लिया। कार्यक्रम संयोजक मीनाक्षी अग्रवाल ने बताया कि इस उत्सव में महिलाओं का लहरिया ओढ़ाकर स्वागत किया गया।
महिलाओं ने सावन के गानों पर झूमते हुए नृत्य किया और विभिन्न गेम्स में भाग लिया, जिससे उन्हें आनंद की अनुभूति हुई। उत्सव के दौरान आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में जीतने वाली महिलाओं को उपहार भी दिए गए। कार्यक्रम में मिसेज लहरिया, बेस्ट डांस, सोलह श्रृंगार, और बनी-ठनी जैसी प्रतियोगिताओं में महिलाओं को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही, महिलाओं ने रैंप वॉक कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।