जयपुर नगर निगम ग्रेटर द्वारा अवैध एरियल केबल हटाने का अभियान

जयपुर नगर निगम ग्रेटर द्वारा अवैध एरियल केबल हटाने का अभियान

नगर निगम ग्रेटर की टीमों ने सांगानेर थाना पुलिया से चौरडिया पेट्रोल पम्प और सांगानेर स्टेडियम तक विद्युत पोल्स पर से अवैध एरियल केबल हटाने का अभियान चलाया। यह संयुक्त अभियान बुधवार रात 10 बजे से गुरुवार सुबह 5 बजे तक चला। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य जयपुर शहर के सौंदर्यकरण को बढ़ावा देना और अवैध केबल की पुनरावृत्ति को रोकना था। अभियान के तहत प्रत्येक विद्युत पोल से 60 से अधिक अवैध एरियल केबल्स हटाई गईं।

नगर निगम आयुक्त रूकमणि रियाड़ ने बताया कि अनाधिकृत रूप से लगे केबल्स को हटाने की प्रक्रिया भविष्य में भी जारी रहेगी, और संबंधित टेलीकॉम व केबल सेवा प्रदाताओं पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।