जयपुर में मिलेगी IAS व RAS की फ्री कोचिंग

जयपुर में मिलेगी IAS व RAS की फ्री कोचिंग

जयपुर:

उन छात्र-छात्राओं के लिए खुशखबरी है, जो आईएएस, आईपीएस, आरएएस बनने का सपना देख रहे हैं, लेकिन आर्थिक तंगी के कारण कोचिंग नहीं कर पाते। 'एक पहल इंडिया' संस्था अब ऐसे जरूरतमंद छात्रों को यूपीएससी और आरपीएससी की फ्री कोचिंग देगी। इसके लिए छात्रों को प्रवेश परीक्षा पास करनी होगी। आवेदन ऑनलाइन ही स्वीकार किए जाएंगे और पंजीकरण शुल्क नहीं लगेगा।

ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि:

    15 मई 2025 तक आवेदन किया जा सकता है।

निःशुल्क कोचिंग योजना का उद्देश्य:

    आर्थिक और सामाजिक रूप से पिछड़े छात्रों को निःशुल्क कोचिंग और पुस्तकें प्रदान करना।

    चयनित अभ्यर्थियों को पुस्तकालय और कोचिंग की सुविधा भी मुफ्त में दी जाएगी।

पात्रता और अंक सीमा:

    सामान्य वर्ग:

        8वीं, 10वीं और 12वीं में 50% अंक अनिवार्य।

        स्नातक में भी 50% अंक जरूरी।

        औसत 55% अंक अनिवार्य।

    आरक्षित वर्ग एवं महिलाओं:

        5% अंकों की छूट मिलेगी।

चयन प्रक्रिया:

    वर्ष 2025-26 में कुल 3000 सीटों पर चयन होगा।

    सीट आवंटन:

        60% सीटें छात्राओं और 40% सीटें छात्रों के लिए आरक्षित।

        75% सीटें ग्रामीण और 25% सीटें शहरी छात्रों के लिए आरक्षित।

        आरक्षित वर्ग के लिए कैटेगरी वाइज सीटें भी तय की गई हैं।

    चयन प्रक्रिया:

        लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर चयन।

        चयन के लिए कुल सीटों का 5 गुना छात्र-छात्राओं को परीक्षा में शामिल किया जाएगा।

कैसे करें आवेदन:

    'एक पहल इंडिया' के ऑफिशियल टेलीग्राम चैनल (@ekpahalindia) को जॉइन करें।

    वहां दिए गए Google Form को भरकर ऑनलाइन आवेदन करें।

कोर्स की अवधि:

    सीएसई परीक्षा के तीनों चरणों – प्रारंभिक, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार स्तर की 24 माह की तैयारी निशुल्क करवाई जाएगी।

कौन करवाएगा विषय अध्यापन:

    दिल्ली और भारत के महानगरों के विषय विशेषज्ञ जिनके पास 15 वर्षों का अनुभव है।

    वर्तमान में ये विशेषज्ञ देश के प्रतिष्ठित कोचिंग संस्थानों में मेंटर और गाइडेंस का कार्य कर रहे हैं।

सीनियर IAS/RAS अधिकारियों का मार्गदर्शन:

    छात्रों को सीनियर आईएएस, आईपीएस और आरएएस ऑफिसर्स का मार्गदर्शन मिलेगा।

वर्ष 2024-25 के परिणाम:

    यूपीएससी मुख्य परीक्षा में चार छात्रों ने भाग लिया, जिनमें से एक छात्र ने यूपीएससी साक्षात्कार-2024 में भाग लिया।

    आरएएस साक्षात्कार-2024 में चार विद्यार्थी शामिल हुए।

    आरएएस प्रारंभिक परीक्षा-2024 में 33 स्टूडेंट्स ने सफलता पाई।

    अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में लगभग 3000 स्टूडेंट्स ने सफलता प्राप्त कर विभिन्न सरकारी विभागों में सेवाएं दे रहे हैं।

'एक पहल इंडिया' के बारे में:

    वर्ष 2018 में देव अमित सिंह और नीरज कुमारी ने 'एक पहल इंडिया ट्रस्ट' की स्थापना की।

    संस्था में देशभर के 3000 स्टूडेंट्स विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की निःशुल्क कोचिंग ले रहे हैं।

    20 से अधिक आईएएस/आरएएस मेंटर्स और देश के प्रसिद्ध कोचिंग संस्थानों की फैकल्टी छात्रों को गाइड कर रही हैं।