कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर मुकदमे दर्ज का मामला

कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर मुकदमे दर्ज का मामला

कोटा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आज भीतरिया कुंड में चंबल नदी में जल सत्याग्रह किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने 2 दिन पहले कोटा में हुए कांग्रेस प्रदर्शन के दौरान पार्टी के लीडर्स पर केस दर्ज करने का विरोध किया। कांग्रेस कोटा देहात सचिव चेतन सोलंकी ने बताया- दो दिन पहले कोटा कलेक्ट्रेट पर भाजपा सरकार के खिलाफ जंगी प्रदर्शन किया गया था। प्रदर्शन में राजस्थान कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा पूर्व मंत्री अशोक चांदना,टीकाराम जूली, विधायक सीएल प्रेमी चेतन पटेल व लोकसभा प्रत्याशी रहे प्रहलाद गुंजल सहित कई नेता मौजूद थे। सरकार ने दुर्भावनापूर्वक सभी नेताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। लोकतांत्रिक रूप से प्रदर्शन करने पर एफआईआर दर्ज करना गलत बात है। सरकार को एफआईआर रद्द करना चाहिए।