हेरिटेज निगम सतर्कता शाखा ने हटाए 45 से अधिक स्थानों से अस्थाई अतिक्रमण

हेरिटेज निगम सतर्कता शाखा ने हटाए 45 से अधिक स्थानों से अस्थाई अतिक्रमण

हेरिटेज निगम की सतर्कता शाखा ने गुरुवार को सड़क और बरामदे पर हो रहे अस्थाई अतिक्रमण को हटा दिया। 
हेरिटेज निगम महापौर कुसुम यादव के निर्देश पर उपायुक्त सतर्कता पुष्पेंद्र सिंह राठौड़ ने की कार्रवाई करते हुए रामगंज, ट्रांसपोर्ट नगर, बड़ी चौपड़, गलता गेट, दिल्ली बाईपास, ईदगाह, खोले के हनुमानजी, किशनपोल बाजार, छोटी चौपड़,  सहित कुल 45 से अधिक स्थानों से अस्थाई अतिक्रमण हटाए। इस दौरान निगम दस्ते ने तीन ट्रक सामान  जब्त किया और छह हजार रुपए का चालान भी किया है।

निगम महापौर कुसुम यादव ने बताया कि सड़क और बरामदे पर अतिक्रमण होने से राहगीरों को पैदल चलने में समस्या आती है। वाहन चालकों को भी जाम की समस्या से गुजरना पड़ता है। ऐसे में निगम के द्वारा समझाइश भी की जा रही है। निगम महापौर कुसुम यादव ने बताया कि अस्थाई अतिक्रमण के खिलाफ हेरिटेज निगम की सतर्कता शाखा भविष्य में भी कार्रवाई करेगी।