भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष हमीद खान मेवाती एक दिवसीय प्रवास पर रहे जयपुर

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष हमीद खान मेवाती एक दिवसीय प्रवास पर रहे जयपुर

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष हमीद खान मेवाती एक दिवसीय प्रवास पर जयपुर देहात दक्षिण जिले में रहें। जहां उन्होंने प्रवास के दौरान ‘‘भाजपा सदस्यता अभियान-2024’’ के तहत दूदू विधानसभा के मण्डल दूदू दक्षिण के गांव मौजमाबाद में बूथ संख्या (146,150,151) पर अल्पसंख्यक समाज के प्रबुद्धजनों के साथ बैठक कर, उन्हें केन्द्र एवं राज्य सरकार की अल्पसंख्यक कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया एवं गांव के आमजन से जनसम्पर्क कर मिस्ड कॉल के माध्यम से भाजपा की सदस्यता ग्रहण करवाई।


इस दौरान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष जंग बहादुर पठान, प्रदेश आई.टी सेल संयोजक इरशाद हसनपुरा, जिलाध्यक्ष इस्लाम नागोरी, अभियान के जिला संयोजक हामिद नागौरी सहित अन्य भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।