अशोक गहलोत का BJP नेताओं पर निशाना, राहुल गांधी पर अपमानजनक टिप्पणियों की आलोचना

अशोक गहलोत का BJP नेताओं पर निशाना, राहुल गांधी पर अपमानजनक टिप्पणियों की आलोचना

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक वीडियो जारी कर BJP नेताओं द्वारा राहुल गांधी पर की जा रही अपमानजनक टिप्पणियों की कड़ी आलोचना की है। गहलोत ने कहा कि राहुल गांधी हमेशा राजनीति में प्रेम, मोहब्बत और भाईचारे की बात करते हैं। वे कहते हैं कि उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कोई नफरत नहीं है, फिर भी BJP नेता हिंसा की बात कर रहे हैं।

गहलोत ने सवाल किया कि प्रधानमंत्री, गृह मंत्री और BJP अध्यक्ष इस मुद्दे पर चुप क्यों हैं। उन्होंने यह भी कहा कि क्या BJP नेताओं की चुप्पी यह साबित करती है कि ये सब उनकी जानकारी में हो रहा है।

उन्होंने इन बयानों की निंदा करते हुए सरकार से मांग की कि ऐसे नेताओं पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए और उन्हें जेल भेजा जाना चाहिए।