उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने हरियाणा के भिवानी में जनसभा को संबोधित किया

उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने हरियाणा के भिवानी में जनसभा को संबोधित किया

भिवानी, हरियाणा - उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने भिवानी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी घनश्याम सर्राफ के समर्थन में मानहेरू गांव में आयोजित जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने उपस्थित लोगों से 5 अक्टूबर को अधिक से अधिक मतदान करने और भाजपा को विजयी बनाकर विकास के पथ पर आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

दिया कुमारी ने कहा कि हरियाणा की प्रगति में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सशक्त नीतियों और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व का अहम योगदान है। उन्होंने जनता से एकजुट होकर भाजपा का समर्थन करने और हरियाणा में फिर से कमल खिलाने की अपील की।

इस अवसर पर मोहित चौधरी, ठाकुर विक्रम सिंह, पूर्व राजस्थान भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष प्रसन्नचंद मेहता, मंडल अध्यक्ष विनोद स्वामी, नगर मंडल अध्यक्ष विनोद चावला, सुभाष हिंदुस्तानी, विधानसभा सह-संयोजक धर्मेंद्र जिंदल, सरपंच प्रदीप, पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता, युवा और मातृशक्ति उपस्थित रहे।