प्रीमियम कार सेगमेंट में 28% ग्राहक सनरूफ वाले वेरिएंट को पसंद कर रहे हैं!

नई दिल्ली, 7 मार्च 2025: भारत में प्रीमियम कार सेगमेंट में, किया (Kia) ने घोषणा की कि उसकी फैमिली एमपीवी किया कैरेंस (Kia Carens) ने 36 महीनों में 2,00,000 यूनिट्स की बिक्री का ऐतिहासिक आंकड़ा पार कर लिया है। यह कार तेजी से अपनी श्रेणी में सबसे लोकप्रिय वाहनों में से एक बन गई है!, जो भारतीय परिवारों को आराम, जगह, टेक्नोलॉजी और स्टाइल का बेहतरीन संयोजन है।
किया कैरेंस की लोकप्रियता उसके टॉप वेरिएंट्स में दिखाई दे रही है, जो कुल बिक्री का 24% हिस्सा रखते हैं। सनरूफ, मल्टी-ड्राइव मोड, वेंटिलेटेड सीट्स, किया कनेक्ट जैसी अत्याधुनिक सुविधाओं ने इन वेरिएंट्स को ग्राहकों के बीच काफी लोकप्रिय बना दिया है।
किया इंडिया के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (सेल्स एवं मार्केटिंग), Mr. Hardeep Singh Brar ने कहा:
"किया कैरेंस की सफलता हमारे इनोवेशन और भारतीय परिवारों की जरूरतों की गहरी समझ का प्रमाण है। अपने एडवांस फीचर्स, विशाल इंटीरियर और बेहतरीन सुरक्षा के साथ, कैरेंस ने फैमिली कार सेगमेंट को नए सिरे से परिभाषित किया है। 2,00,000 से अधिक परिवारों के भरोसे के साथ, हमारी बढ़ती लोकप्रियता को दर्शाता है और हमें लगातार उत्कृष्टता की नई ऊंचाइयों तक पहुंचने के लिए प्रेरित करता है।"