बेंगलुरु में वंदे भारत स्लीपर कोच का निरीक्षण

बेंगलुरु में वंदे भारत स्लीपर कोच का निरीक्षण

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बेंगलुरु में वंदे भारत स्लीपर कोच का निरीक्षण करने के बाद बताया कि वंदे चेयर कार, वंदे स्लीपर, वंदे मेट्रो, और अमृत भारत जैसी चार ट्रेनों को आधुनिक तकनीक से लैस किया गया है।

 इन ट्रेनों में पैसेंजर की सेफ्टी के साथ-साथ लोको पायलट और अटेंडेंट्स की सुविधाओं का भी ध्यान रखा गया है। मंत्री ने कहा कि इन ट्रेनों के ट्रायल में डेढ़ से दो महीने का समय लगेगा और तीन महीने बाद यह ट्रेनें उपयोग में आएंगी। उन्होंने वंदे भारत ट्रेन को मिडिल क्लास की सवारी बताते हुए कहा कि इसका किराया राजधानी ट्रेन के किराए के साथ बेंचमार्क किया जाएगा।