Prayagraj की शक्ति दुबे बनीं टॉपर, देखें पूरी टॉपर्स लिस्ट

Prayagraj की शक्ति दुबे बनीं टॉपर, देखें पूरी टॉपर्स लिस्ट

संघ लोक सेवा आयोग ने आज सिविल सेवा परीक्षा  2024 का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है। इस परीक्षा में देशभर के लाखों उम्मीदवारों ने भाग लिया था, लेकिन चयनित होने का गौरव केवल 1009 अभ्यर्थियों को मिला है। आयोग ने यह परिणाम अपनी आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जारी किया है।

प्रयागराज की शक्ति दुबे बनीं देश की टॉपर

इस वर्ष UPSC परीक्षा में टॉप करने का गौरव उत्तर प्रदेश के प्रयागराज की रहने वाली शक्ति दुबे को मिला है। दूसरे स्थान पर हर्षिता गोयल, जबकि तीसरा स्थान Donre Archit Parag को मिला है।

शीर्ष 10 में शामिल अन्य उम्मीदवार हैं:

  • चौथे स्थान पर - Shah Margi Chirag

  • पाँचवे स्थान पर - आकाश गर्ग

  • छठे स्थान पर - कोमल पूनिया

  • सातवां स्थान - आयूषी बंसल

  • आठवां स्थान - हिमांशु तिवारी

  • नौवां स्थान - तनीषा गुप्ता

  • दसवां स्थान - संदीप पाल

PDF में जारी हुई चयनित अभ्यर्थियों की सूची

UPSC ने चयनित उम्मीदवारों की सूची PDF फॉर्मेट में जारी की है, जिसमें उम्मीदवारों के नाम और रोल नंबर शामिल हैं। यह लिस्ट आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

कुल 1009 उम्मीदवारों का चयन

इस बार आयोग ने कुल 1009 उम्मीदवारों को IAS, IPS, IFS और अन्य केंद्रीय सेवाओं (Group A और Group B) में नियुक्ति के लिए चुना है। वर्गवार आंकड़े कुछ इस प्रकार हैं:

  • सामान्य वर्ग (General): 335

  • आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS): 109

  • अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC): 318

  • अनुसूचित जाति (SC): 160

  • अनुसूचित जनजाति (ST): 87

दिव्यांग अभ्यर्थियों का भी शानदार प्रदर्शन

इस बार दिव्यांग वर्ग (PwBD) के तहत कुल 45 उम्मीदवारों का चयन हुआ है, जिसमें शामिल हैं:

  • PwBD-1 (दृष्टिबाधित): 12

  • PwBD-2 (श्रवण बाधित): 8

  • PwBD-3 (चलने-फिरने में असमर्थता): 16

  • PwBD-5 (अन्य दिव्यांगता): 9

UPSC CSE — देश की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षा

UPSC की सिविल सेवा परीक्षा को देश की सबसे कठिन और प्रतिष्ठित परीक्षाओं में से एक माना जाता है। यह परीक्षा भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), भारतीय विदेश सेवा (IFS), भारतीय पुलिस सेवा (IPS) और अन्य सेवाओं में नियुक्ति के लिए आयोजित की जाती है।

आपका भी सपना है UPSC क्लियर करना?
तो अभी से करें तैयारी — क्योंकि मेहनत ही सफलता की एकमात्र कुंजी है।