राजस्थान महिला मोर्चा की महिला कार्यकर्ताओं का हरियाणा प्रवास के लिए प्रस्थान

राजस्थान महिला मोर्चा की महिला कार्यकर्ताओं का हरियाणा प्रवास के लिए प्रस्थान

राजस्थान महिला मोर्चा की सैंकड़ों महिला कार्यकर्ता हरियाणा प्रवास के लिए रवाना हुईं। प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने महिला मोर्चा की महिला कार्यकर्ताओं को झंडी दिखाकर उनके प्रवास के लिए रवाना किया।

प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे अपने कार्य में सफल रहें और यदि प्रवास के दौरान किसी प्रकार की असुविधा जैसे सुरक्षा, आवास, या आने-जाने में कोई परेशानी हो तो तुरंत उन्हें सूचित करें। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि किसी भी समस्या का तुरंत समाधान किया जाएगा। 

इस मौके पर महिला मोर्चा की कई प्रमुख सदस्य भी उपस्थित थीं, जिनमें प्रदेश महामंत्री राधा भारद्वाज, उपाध्यक्ष सुनीता, प्रदेश उपाध्यक्ष शिखा, प्रदेश मंत्री मंजू मेघवाल, और कार्यालय मंत्री मीना भी शामिल रहीं।