राज्यपाल कलराज मिश्र ने जोधपुर में नवनिर्मित संविधान स्तम्भ का लोकार्पण किया।

राज्यपाल  कलराज मिश्र ने जोधपुर में नवनिर्मित संविधान स्तम्भ का लोकार्पण किया।

राज्यपाल और कुलाधिपति कलराज मिश्र ने जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय के शुक्रवार को न्यू कैंपस स्थित नवनिर्मित संविधान स्तम्भ का लोकार्पण किया।
उन्होंने कहा कि संविधान हमारी उदात्त जीवन परम्पराओं का संवाहक है। संविधान की उद्देशिका में पूरे भारत की संस्कृति समाहित है। इसके पहले ही शब्द में पूरे भारत के लोकतंत्र को प्रकट करता है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि भारत के नव-निर्माण में आपको महत्वपूर्ण भूमिका निभानी है, इसलिए संविधान में प्रदत्त मूल कर्तव्यों को आचरण में लाकर आगे बढ़ें। उन्होंने कहा कि संविधान की जानकारी सभी को होनी चाहिए इसलिए उन्होंने सभी विश्वविद्यालय में संविधान पार्क बनवाए। इसके पहले संविधान की मूल प्रति के आधार पर उन्होंने सबसे पहले राजभवन में संविधान पार्क बनवाया जिसे देखने के लिए अच्छी संख्या में लोग आते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए सभी विश्वविद्यालयों में भी संविधान पार्क बनवाए गए हैं। लगभग सभी विश्वविद्यालय में संविधान पार्क बन गए हैं। पूरे भारत में सबसे पहले राजस्थान में इसकी पहल की गई क्योंकि उन्होंने अनुभव किया कि संविधान के बारे में सभी को जागरूक किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि संविधान की बातें तो सभी करते हैं लेकिन इसके बारे में जानकारी बहुत कम है इसलिए वह जिस कार्यक्रम में जाते हैं सब जगह संविधान की उद्देशिका और मूल कर्तव्य को लोगों के साथ दोहराते हैं। इस अवसर पर जेएनवीयू के कुलपति प्रो. केएल श्रीवास्तव, कुलसचिव ओपी जैन, वित्त नियंत्रक, सिंडीकेट व सीनेट सदस्य, अधिष्ठाता, विभागाध्यक्ष, निदेशक, अधिकारी सहित कर्मचारी उपस्थित रहे