श्री श्री कृष्ण बलराम खेलेंगे फूलों की होली

श्री श्री कृष्ण बलराम खेलेंगे फूलों की होली

गौर पूर्णिमा पर होगा चैतन्य महाप्रभु का प्राकट्य 
होली आने ही वाली है और इस समय ऐसा लगता है जैसे पूरी प्रकृति बहुत ही सुन्दर होकर अलग अलग रंगों से सज गई है| जगतपुरा जयपुर का श्री श्री कृष्ण बलराम मंदिर भी आध्यात्म के रंगों में रंग गया है| होली के त्यौहार का सीधा सम्बन्ध भगवान् कृष्ण और ब्रज की किशोरी राधा रानी से है, ऐसा माना जाता है की श्री कृष्ण ने ग्वालों के संग मिलकर होली खेलने की प्रथा शुरू की थी| कृष्ण सुन्दरता के प्रतीक हैं, रंगों के प्रतीक हैं और यह रंग ही हैं जो हमारे जीवन में नई ऊर्जा और स्फूर्ति लेकर आते हैं|

श्री श्री कृष्ण बलराम मंदिर में भी इन दिनों आध्यात्मिक ऊर्जा का एक नया संचार हो रहा है| मंदिर के कृष्ण हॉल में 22 से 24 मार्च तक गौर कथा का आयोजन किया जाएगा  और 25 मार्च की शाम को गौर पूर्णिमा का उत्सव बड़ी ही धूम धाम से मनाया जायेगा|