पुजारी सेवक महासंघ का प्रांतीय अधिवेशन-2024 की तैयारियां, मोती डूंगरी गणेश जी को दिया निमंत्रण।

पुजारी सेवक महासंघ का प्रांतीय अधिवेशन-2024 की तैयारियां, मोती डूंगरी गणेश जी को दिया निमंत्रण।

पुजारी सेवक महासंघ का प्रांतीय अधिवेशन-2024 का आयोजन किया जाएगा। इसको लेकर महासंघ ने तैयारियां तेज कर दी हैं। महासंघ के पदाधिकारियों के अनुसार यह अधिवेशन बाबा श्याम की नगरी खाटू धाम में 18 अक्टूबर 2024 को जयपुर वाली धर्मशाला में आयोजित किया जायेगा। तैयारियों की कड़ी में गुरुवार को प्रातः सवा 10 बजे नारायण धाम पर विधि विधान से गणेश पूजन प्रारंभ किया गया। इस दौरान पुजारी सेवक महासंघ के पदाधिकारियों ने प्रथम पूज्य मोती डूंगरी गणेश जी को निमंत्रण दिया। वहीं महासंघ के पदाधिकारियों ने गणेश जी महाराज का आशीर्वाद लेकर आयोजन को सफल बनाने की कामना की। वहीं इसके बाद श्याम बाबा को निमंत्रण दिया गया। महासंघ के पदाधिकारियों ने आयोजन के पोस्टर का विमोचन किया। 

पुजारी सेवक महासंघ के पदाधिकारियों ने बताया कि प्रांतीय अधिवेशन की तैयारियां की जा रही है। मोती डूंगरी गणेश जी महाराज के साथ ही बाबा खाटू श्याम जी को कार्यक्रम में शामिल होने का न्योता दिया गया हैं। वहीं उन्होंने बताया कि कार्यक्रम को लेकर खाटू धाम में विचार विमर्श भी किया गया। 

उन्होंने बताया कि अधिवेशन का मुख्य उद्देश्य पुजारी सेवकों को एकजुट करना है और ब्राह्मण, मंदिर या पुजारियों से संबंधित समस्याओं का समाधान करवाना हैं। उन्होंने बताया कि मंदिरों की जमीनों पर लोगों ने कब्जा कर रखा है, कई मंदिर तो ऐसे हैं जिन पर भी अपराध प्रवृति के लोगों ने कब्जा किया हुआ है, भगवान की सेवा समय पर नहीं हो रही है। ऐसे ही मंदिरों और पुजारियों से जुड़ी समस्याओं का निस्तारण करवाने का प्रयास करना उनका उद्देश्यों में हैं।

इस अवसर पर अशोक मिश्रा, राधेश्याम त्रिवेदी, रतन लाल शर्मा, शंकर लाल शर्मा, जमवाय माता के पुजारी विष्णु कुमार शर्मा, राजेश इंदोरिया, गिरिराज वशिष्ठ, लक्ष्मण शर्मा, रोशन लाल शर्मा, संजय मिश्रा आदि पुजारी सेवक महासंघ के पदाधिकारी उपस्थित रहे।