कवि एवं गीतकार सुरेन्द्र कुमार शर्मा जयपुर के दो साझा काव्य संग्रह प्रकाशित

कवि एवं गीतकार सुरेन्द्र कुमार शर्मा जयपुर के दो साझा काव्य संग्रह प्रकाशित

कवि एवं गीतकार सुरेन्द्र कुमार शर्मा के अभी हाल ही में प्रकाशित दो साझा काव्य संग्रह~"रस कलश"  व "गीत गंगोत्री"  प्रकाशित होकर प्राप्त हुए हैं.  इनमें प्रेम व‌ सौंदर्य पर प्रकाशित 11वें साझा काव्य संग्रह  "रस कलश" में सुरेन्द्र कुमार शर्मा के प्रेम व सौंदर्य पर‌ सृजित 50 दोहे सम्मिलित कर प्रकाशित किए गए हैं.  इस साझा काव्य संकलन में देश के दस प्रसिद्ध दोहाकारों के प्रेम व सौदर्य पर सृजित पाँच सौ दोहे  सम्मिलित कर प्रकाशित किये गये हैं. इसी अनुक्रम में उनके 12वें साझा काव्य संग्रह "गीत गंगोत्री" में  सुरेन्द्र कुमार शर्मा के श्रेष्ठ पाँच गीतों को सम्मिलित कर प्रकाशित किया गया है. इस "गीत गंगोत्री" साझा काव्य संग्रह में देश के   12 श्रेष्ठ गीतकारों के 60 गीत सम्मिलित कर प्रकाशित किये गये हैं. उल्लेखनीय है कि इन दोनों साझा काव्य संग्रहों को अनुसंधान प्रकाशन, गाजियाबाद द्वारा चेतन दुबे अनिल व सुनीता पाण्डेय सुरभि के संयुक्त संपादन में प्रकाशित किया गया है.