केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने किया साँची स्तूप का भ्रमण

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने किया साँची स्तूप का भ्रमण

 केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने शुक्रवार को विश्व धरोहर बौद्ध स्मारक साँची स्तूप का भ्रमण किया। उन्होंने कहा कि यहां के वातावरण में आध्यात्मिक ऊर्जा और शांति का अनूठा समिश्रण है, जिसे हर पर्यटक महसूस कर सकता है।

शेखावत ने महान सम्राट अशोक द्वारा निर्मित इस ऐतिहासिक स्थल की प्रशंसा की और साँची स्तूप के समीप चैत्यगिरी मंदिर में महात्मा बुद्ध को प्रार्थना समर्पित की। भ्रमण के दौरान, उन्होंने जम्बूद्वीप थीम पार्क योजना स्थल पर सीएम राइज स्कूल के छात्र-छात्राओं से भी मुलाकात की और उनकी पेंटिंग जैसी कलात्मक प्रस्तुतियों की सराहना की। 

मंत्री शेखावत ने बताया, "बच्चों के बीच बच्चों की भांति रहने से मन ताजगी से भर जाता है और यह जानने का अवसर मिलता है कि हमारी आने वाली पीढ़ी क्या सोचती है।" उन्होंने भ्रमण के दौरान गाइड्स और अन्य कर्मचारियों से भी बातचीत की और उनके उत्साह और ज्ञान की सराहना की।