डोटासरा, रंधावा, टीकाराम जूली दौसा, भरतपुर और धौलपुर दौरे पर

डोटासरा, रंधावा, टीकाराम जूली दौसा, भरतपुर और धौलपुर दौरे पर

भारत जोड़ो न्याय यात्रा और आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों के लिए राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष  गोविन्द सिंह डोटासरा, एआईसीसी प्रभारी सुखजिन्दर सिंह रंधावा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली दौसा, भरतपुर तथा धौलपुर के दौरे पर जाएंगे. इसके साथ ही कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम के द्वितीय चरण में पांच न्याय युवा, किसान, नारी, श्रमिक, भागीदारी पर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं से चर्चा करेंगे.

कांग्रेस कमेटी के महासचिव और प्रवक्ता स्वर्णिम चतुर्वेदी ने बताया कि आगामी लोकसभा चुनाव तथा भारत जोड़ो न्याय यात्रा की तैयारियों हेतु गोविन्द सिंह डोटासरा, सुखजिन्दर सिंह रंधावा और टीकाराम जूली लोकसभावार कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम के द्वितीय चरण में दौसा लोकसभा क्षेत्र के गुप्तेश्वर रोड़ स्थित श्रीराम मंदिर में कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम में भाग लेंगे. लोकसभा क्षेत्र भरतपुर में महात्मा गांधी वैटनरी कॉलेज कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम में शामिल होकर कांग्रेस नेताओं, कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों से संवाद स्थापित कर फीडबैक प्राप्त करेंगे. और आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों हेतु निर्देश प्रदान करेंगे. सम्मेलन में उपस्थित कांग्रेसजनों को भारत जोड़ो न्याय यात्रा की तैयारियों हेतु कार्यक्रम प्रदान किए जाएंगे.