लगातार बारिश में अलर्ट मोड पर हेरिटेज नगर निगम के अधिकारी

लगातार बारिश में अलर्ट मोड पर हेरिटेज नगर निगम के अधिकारी

हेरिटेज नगर निगम के अधिकारी लगातार हो रही बारिश के चलते अलर्ट मोड पर हैं। निगम आयुक्त अभिषेक सुराणा खुद शहर में घूम-घूमकर स्थिति का जायजा ले रहे हैं। आयुक्त ने बाढ़ नियंत्रण कक्ष का भी निरीक्षण किया और कंट्रोल रूम में आ रही शिकायतों के तुरंत निस्तारण के निर्देश दिए। 

बारिश के कारण शहर के विभिन्न इलाकों में जलभराव और अन्य समस्याओं की स्थिति को देखते हुए, एम आई रोड, पोलो विक्ट्री, स्टेशन रोड, परकोटा, और आमेर रोड जैसे क्षेत्रों का निरीक्षण किया जा रहा है। इन क्षेत्रों में होने वाली समस्याओं का तुरंत समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है।

आयुक्त के साथ हेरिटेज निगम के जोन उपायुक्त, अधिशाषी अभियंता और अन्य अधिकारी भी फील्ड में मौजूद हैं। ये सभी अधिकारी विभिन्न क्षेत्रों में जाकर जलभराव की समस्या और अन्य मुद्दों का मौके पर ही समाधान करा रहे हैं, जिससे शहरवासियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।