जयपुर हेरिटेज नगर निगम ने चलाया स्वच्छता जागरूकता अभियान

जयपुर हेरिटेज नगर निगम ने चलाया स्वच्छता जागरूकता अभियान

जयपुर में स्वच्छता ही सेवा 2024 अभियान के तहत जयपुर हेरिटेज नगर निगम द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम हवा महल आमेर जोन के वार्ड नंबर आठ, गांधी कॉलोनी में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम के दौरान आम जनता को गीले और सूखे कचरे के सही प्रबंधन की जानकारी दी गई। साथ ही, शहर को स्वच्छ और साफ-सुथरा बनाने के उद्देश्य से लोगों को शपथ भी दिलाई गई।

इस जागरूकता कार्यक्रम में नगर निगम के अधिकारियों ने भी हिस्सा लिया और कार्यक्रम के सफल आयोजन में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।