"घर घर तिरंगा झंडा अभियान "

"घर घर तिरंगा झंडा अभियान "

"घर घर तिरंगा झंडा अभियान "
आदरणीया उपमुख्यमंत्री  दिया कुमारी जी व जयपुर जिलाध्यक्ष राघव  शर्मा के निर्देशानुसार भाजपा विद्याधर नगर मंडल की वृहत कार्यसमिति की मीटिंग मैटल कॉलोनी मंदिर,अंबाबाड़ी, वार्ड 27 में संपन्न हुई। मीटिंग ताराचंद शर्मा मंडल अध्यक्ष भाजपा विद्याधर नगर के नेतृत्व में आयोजित की गई। उन्होंने अपने भाषण में केंद्र सरकार के द्वारा किए गए कार्यों , विकास एवं राज्य सरकार द्वारा विकास एवं योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी। घर घर तिरंगा झंडा फहराने का अभियान चलाया जाएगा एवं विभिन्न कार्यक्रम के बारे में विस्तृत बताया गया।


 तेज बारिश होने के बावजूद क्षेत्र के पार्षद, एवं पार्षद प्रत्याशी, वार्ड अध्यक्ष, युवा मोर्चा अध्यक्ष, महिला मोर्चा अध्यक्ष सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में  मीटिंग में भाग लिया। इस अवसर पर प्रमुख वक्ता ताराचंद शर्मा अध्यक्ष, संदीप अग्रवाल संयोजक, अनिता अग्रवाल ,चंद्र प्रकाश सैनी, घनश्याम अग्रवाल, नेमीचंद सेन आदि ने अपने विचार व्यक्त किया।