प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्नान पर सांसद सीपी जोशी के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्नान पर सांसद सीपी जोशी के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्नान पर चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत आज अपने लोकसभा क्षेत्र में सुभाष चौक से सांवलिया जी मंडफिया तक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं सहित भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और क्षेत्रीय जनता शामिल हुई। तिरंगा यात्रा के दौरान सभी जोश से भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारे लगा रहे थे। तिरंगा यात्रा का अनेक स्थानों पर लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत-सम्मान किया। 

इस दौरान सांसद सीपी जोशी ने कहा कि तिरंगा हमारी शान है, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हर घर तिरंगा लगाने का आह्नान किया है, इसके तहत देश-प्रदेश में अनेक स्थानों पर तिरंगा यात्राएं निकाली जा रही रही है जिसमें युवा बढ़चढ़ कर हिस्सा ले रहें है। हर भारतीय में जोश का संचार हो रहा है।

 

सांसद सीपी जोशी ने कहा कि अपने घर पर तिरंगा लगाकर हम देश के उन वीर सपूतों को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित कर सकते है जिन्होंने देश की एकता और अखंडता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। उन्होंने हर घर तिरंगा अभियान में सभी से सक्रिय भागीदारी निभाने की बात करते हुए कहा कि स्वतंत्रता दिवस तक हर घर-हर हाथ में तिरंगा हो यह संकल्प लेना है और विजई विश्व तिरंगा प्यारा, झंडा उंचा रहे हमारा का संदेश जन-जन तक पहुंचाना है। 

इसके बाद सांसद सीपी जोशी सलूंबर पहुंचे और विधायक स्व. अमृतलाल मीणा के निवास पर जाकर उन्हें श्रद्धांजली अर्पित की और शोक संवेदना प्रकट कर परिवार जनों को ढ़ांढस बधाया।

इस दौरान जिला अध्यक्ष मिट्ठू लाल जाट सहित पार्टी के पदाधिकारी साथ रहे।