नगर निगम जयपुर हेरिटेज द्वारा जल महोत्सव 2024 का आयोजन

नगर निगम जयपुर हेरिटेज द्वारा जल महोत्सव 2024 का आयोजन

जयपुर हेरिटेज नगर निगम द्वारा आयोजित जल महोत्सव 2024 का आयोजन आमेर के मावठा सरोवर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस महोत्सव का आयोजन जल झूलनी एकादशी के अवसर पर किया गया, जिसमें स्थानीय जन प्रतिनिधियों और नागरिकों की बड़ी भागीदारी रही।

मुख्य अतिथि के रूप में आमेर विधायक प्रशांत सहदेव शर्मा ने मावठा सरोवर की पूजा-अर्चना कर उसे चुनरी ओढ़ाई, जिसके बाद कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की गई। इस मौके पर हवामहल-आमेर जोन की उपायुक्त सीमा चौधरी, उपायुक्त मुख्यालय तनुजा सोलंकी, आमेर एडीएम सीमा शर्मा, महल अधीक्षक पंकज छोलक, पार्षद अंजली ब्रह्मभट्ट और हनुमान गुर्जर भी उपस्थित रहे।

इस आयोजन में स्थानीय जनप्रतिनिधियों और आम जनता ने जल संरक्षण और परंपराओं के महत्व को रेखांकित किया। जल महोत्सव का उद्देश्य पानी के महत्व और उसकी सुरक्षा को लेकर जागरूकता फैलाना रहा।