राजस्थान भाजपा महिला मोर्चा की टीम हरियाणा में करेगी चुनाव प्रचार- डॉ. महेन्द्र कुमावत

राजस्थान भाजपा महिला मोर्चा की टीम हरियाणा में करेगी चुनाव प्रचार- डॉ. महेन्द्र कुमावत

हरियाणा विधानसभा चुनावों के मद्देनजर राजस्थान भाजपा महिला मोर्चा का दल चुनाव प्रचार की कमान संभालने के लिए रवाना हो गया है। बुधवार को भाजपा प्रदेश मंत्री डॉ. महेन्द्र कुमावत ने प्रदेश कार्यालय से महिला मोर्चा की पदाधिकारियों की बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। डॉ. कुमावत ने बताया कि यह दल हरियाणा के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में जाकर भाजपा की जनकल्याणकारी नीतियों को आमजन तक पहुंचाएगा और महिलाओं से संवाद स्थापित करेगा।

महिला मोर्चा की यह टीम हरियाणा भाजपा की महिला कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर चुनावी रणनीति तैयार करेगी और प्रदेश में पार्टी को प्रचंड बहुमत दिलाने के प्रयास करेगी। डॉ. कुमावत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 10 साल के कार्यकाल में किए गए कार्यों का जनता में गहरा प्रभाव है, और इसी के चलते भाजपा तीसरी बार हरियाणा में सत्ता में आएगी। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा की जनकल्याणकारी नीतियों के सामने विपक्षी दलों का दुष्प्रचार फेल हो गया है, जिससे विपक्ष के बड़े नेता भी प्रचार से कतराने लगे हैं।