भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता नरेंद्र कटारा ने सेवा सदस्यता अभियान को लेकर जमवारामगढ़ विधानसभा में बूथ स्तर पर की बैठक

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता नरेंद्र कटारा ने सेवा सदस्यता अभियान को लेकर जमवारामगढ़ विधानसभा में बूथ स्तर पर की बैठक

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस के उपलक्ष में प्रदेशभर में सेवा पखवाडे के तहत भाजपा जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं द्वारा सेवा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। सेवा पखवाडे के दौरान आज भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता नरेंद्र कटारा ने जमवारामगढ़ विधानसभा में रहे जहां उन्होंने स्वच्छता अभियान, सदस्यता अभियान और बगलाधाम स्थित गौशाला में गऊ माता की सेवा कर श्रम दान किया।

इस दौरान नरेंद्र कटारा ने कहा कि आपके वोट की ताकत और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शपथ ने करोड़ों गरीब परिवारों को पक्की छत दिलायी है। प्रधानमंत्री मोदी ने देश के गरीब, युवा, महिला, किसान और मजदूर को ध्यान में रखकर उनके कल्याण और उत्थान के लिए कार्य किया। प्रदेश की डबल इंजन सरकार विकसित भारत के साथ ही विकसित राजस्थान के संकल्प को भी पूरा करने की दिशा में लगातार कार्य कर रही है।

नरेंद्र कटारा ने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मज़बूती के साथ 2047 में विकसित भारत बने और विकसित भारत में राजस्थान की महत्वपूर्ण भूमिका हो इसके लिए भजनलाल सरकार नवाचारों के साथ विकसित राजस्थान 2047 के मार्ग पर अनवरत  रूप से आगे बढ़ रही है।

नरेंद्र कटारा ने सदस्यता अभियान के तहत उत्तर मंडल में बूथ क्रमांक.02,08,11,14,23 और 24  पर बूथ समिति के सदस्यों के साथ भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे सदस्यता अभियान को लेकर बैठक की और सभी कार्यकर्ताओं से अपने बूथ के प्रत्येक घर पर जाकर सदस्य बनाने की अपील करते हुए कहा कि राष्ट्र निर्माण की प्रतिज्ञा, विकसित भारत 2047 का निर्माण, सर्वव्यापी और सर्वस्पर्शी भाजपा के रूप में जन समर्थन लेते हुए हम सभी मिलकर प्रत्येक बूथ पर 300 से अधिक सदस्य बनायेंगे।

 

कटारा ने घर-घर जाकर पार्टी कार्यकर्ताओं एवं आमजन को भाजपा की सदस्यता दिलवाई। इस दौरान जमवारामगढ़  विधानसभा संयोजक विधायक महेंद्र पाल मीना, मंडल अध्यक्ष प्रभु दयाल गुर्जर, मंडल पदाधिकारी बूथ अध्यक्ष एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।