हेरिटेज नगर निगम महापौर ने किया जन्माष्टमी महोत्सव तैयारियों का निरीक्षण

हेरिटेज नगर निगम महापौर ने किया जन्माष्टमी महोत्सव तैयारियों का निरीक्षण

महापौर मुनेश गुर्जर ने आगामी जन्माष्टमी महोत्सव के लिए चल रही तैयारियों का निरीक्षण किया। उन्होंने गोविंददेवजी मंदिर परिसर, गोपीनाथ जी मंदिर, और परकोटे के अन्य मंदिरों में सफाई व्यवस्था का जायजा लिया।

महापौर के साथ सतर्कता शाखा के उपायुक्त पुष्पेंद्र सिंह राठौड़, जोन उपायुक्त पूजा मीना सहित अन्य निगम अधिकारी भी मौजूद थे। महापौर ने जन्माष्टमी के दौरान सफाई व्यवस्था और विद्युत व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के निर्देश दिए।