डिवाइन पब्लिक स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन, बच्चों ने एक से बढ़कर एक बनाए प्रोजेक्ट।

डिवाइन पब्लिक स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन, बच्चों ने एक से बढ़कर एक बनाए प्रोजेक्ट।

बच्चों में मानसिक एवं बौद्धिक विकास के लिए जयपुर के जगतपुरा स्थित डिवाइन पब्लिक स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस विज्ञान प्रदर्शनी में स्कूल के विद्यार्थियों ने एक से बढ़कर एक मॉडल की प्रदर्शनी प्रस्तुत की। इस प्रदर्शनी के माध्यम से पर्यावरण, मृदा संरक्षण, स्वच्छ भारत अभियान, सोलर सहित साइंस से जुडी संबंधित प्रदर्शनियां बच्चों द्वारा तैयार की गई। इन प्रदर्शनियों के माध्यम से कई प्रकार के संदेश बच्चों ने दिए। 

इस दौरान विद्यालय के प्राचार्य ने बच्चों को खूब प्रोत्साहित किया और सभी प्रदर्शित मॉडल के बारे में विस्तार से चर्चा की। स्कूल प्राचार्य के अनुसार इस तरह के कार्यक्रम बच्चों के मानसिक और बौद्धिक विकास के लिए बेहतरीन है। इससे बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है। इससे उन्हें कुछ नई चीज़ सीखने को भी मिलती है। उनके अंदर एक जिज्ञासा पैदा होती है। उन्होंने कहा कि हम लोग अपने स्कूल में इस तरह की प्रदर्शनी का आयोजन समय-समय पर करते रहते हैं। 

इस अवसर पर सातवीं कक्षा की छात्रा गार्गी परेवा, निवेदिता, अंजू और विधि की सोलर सिस्टम पर आधारित प्रदर्शनी को खूब सहारा गया। बच्चों ने बताया कि स्कूल में इस तरह के आयोजन समय-समय पर होते रहते है। ताकि इस दौर में किसी भी क्षेत्र में हम स्टूडेंट्स पीछे ना रह जाए। साथ ही हमारे अंदर भारतीय सभ्यता और संस्कृति का सर्वांगीण विकास हो सके। वहीं बच्चों के बीच सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शनी के लिए स्कूल प्रशासन ने पुरस्कार वितरण भी किए।