भाजपा युवा मोर्चा का ’’एक परिंडा मेरा भी’’ अभियान का आगाज कल से

भाजपा युवा मोर्चा का ’’एक परिंडा मेरा भी’’ अभियान का आगाज कल से

 भाजपा युवा मोर्चा की ओर से गर्मी के मौसम में पशु-पक्षियों के पानी की व्यवस्था के लिए ’’एक परिंडा मेरा भी’’ अभियान का आगाज 3 मई से किया जाएगा. भाजपा युवा मोर्चा की ओर से अभियान के तहत प्रदेश भर में 1 लाख परिंडे़ और 1 हजार पानी की टंकी लगाई जाएगी। पशु-पक्षियों के लिए परिंडे़ लगाने के साथ ही भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से इनमें पानी डालने तक की जिम्मेदारी तय की जाएगी. भाजपा युवा मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष अंकित गुर्जर चेची ने बताया कि ग्रीष्म काल प्रारंभ होने से गर्मी में बेजुबान पक्षियों के लिए पानी पीने हेतु युवा मोर्चा के कार्यकर्ता संपूर्ण राजस्थान में 1 लाख से अधिक परिंडे लगाएंगे। 3 मई शुक्रवार को राजधानी जयपुर से पक्षियों के लिए परिंडे़ लगाकर ’’एक परिंडा मेरा भी ’’ अभियान की शुरूआत की जाएगी। 17 मई तक चलने वाले इस अभियान में गैर सामाजिक संस्थाओं (एनजीओ) सहित अन्य सामाजिक संस्थाओं, धार्मिक स्थलों की समितियों, इनफ्लुएंसरो के व्यक्तियों को जोड़ कर उनको भी जिम्मेदारी दी जाएगी. भाजपा युवा मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष अंकित गुर्जर चेची ने बताया कि अभियान के तहत पक्षियों के लिए 1 लाख परिंडे एवं पशुओं के लिए 1000 से अधिक पानी के स्त्रोत तैयार किए जाएंगे। युवा मोर्चा के इस अभियान में प्रत्येक मंडल स्तर पर पक्षियों के लिए कम से कम 100 परिंडे एवं पशुओं के लिए 1 सीमेंट की टंकी अथवा अन्य पानी की टंकी जैसे स्त्रोत सार्वजनिक स्थानों पर लगाए जाएंगे. इसके साथ ही इनमें नियमित रूप से जल भरने की सुचारू व्यवस्था भी की जाएगी. इसके लिए भाजपा कार्यकर्ता की जिम्मेदारी तय की जाएगी. अभियान के तहत सार्वजनिक स्थल, मंदिर, उद्यान के साथ बडे़ पेड़ों पर परिंडे़ लगाए जाएंगे.