जयपुर में गोवंश को तेजाब से जलाया, केस दर्ज

जयपुर में गोवंश को तेजाब से जलाया, केस दर्ज

जयपुर में गोवंश को तेजाब से जलाने का मामला सामने आया है। इसके खिलाफ पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ पहाड़िया की बहू ने बस्सी थाने में केस दर्ज करवाया है। दौलतपुरा में हुई इस घटना को लेकर ग्रामीणों में भी भारी आक्रोश है। दरअसल, पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ पहाड़िया की बहू आभा पहाड़िया ग्राम दौलतपुरा में जमीन की देखरेख के लिए पहुंची थी। यहां खेत में जली हुई गायों को देख बस्सी थाना व नगर निगम को सूचना दी। इसके बाद एनजीओ की मदद से गायों को हिंगोनिया गौशाल में शिफ्ट कराया गया।

आभा पहाड़िया ने बताया- वह अपने पुत्र वरुण पहाड़िया और वैभव पहाड़िया के साथ खुद की जमीन को देखने के लिए गांव आई हुई थी। गांव में हमने देखा एक गाय की चमड़ी जली हुई थी। चमड़ी पर कीड़े पड़े हुए थे। तब हमने अपने गार्ड कमलेश से मालुम किया तो उसने बताया कि बहुत सारी गायों पर गांव वालों ने तेजाब फेंक दिया है। इससे उनके घाव हो गए हैं.

जिस पर निगम और पुलिस को घटना की जानकारी दी। मेयर हेरिटेज जयपुर ने एम्बुलेंस उपलब्ध करवाई। गांववालों से पता चला कि हनुमान मीणा व उसके साथियों ने गाय पर तेजाब फेंका है। इस पर बस्सी थाने में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई हैं।

बस्सी थाना पुलिस ने बताया कि रिपोर्ट मिलने पर एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं। जिस के खिलाफ शिकायत दी गई है उन से पूछताछ चल रही हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।