हेरिटेज निगम द्वारा स्वच्छता अभियान के तहत बच्चों ने पेंटिंग और रैली से फैलाया जागरूकता संदेश।

हेरिटेज निगम द्वारा स्वच्छता अभियान के तहत बच्चों ने पेंटिंग और रैली से फैलाया जागरूकता संदेश।

नगर निगम जयपुर हेरिटेज के हवामहल-आमेर जोन में स्वच्छता ही सेवा 2024 अभियान के अंतर्गत एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। वार्ड नंबर 10 में स्कूली बच्चों के बीच ड्राइंग प्रतियोगिता हुई, जिसमें स्वच्छता के संदेश को पेंटिंग के माध्यम से दर्शाया गया। इस दौरान बेहतरीन पेंटिंग बनाने वाले प्रतियोगि को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। 

इसके साथ ही बच्चों ने गीले और सूखे कचरे के पृथक्करण के महत्व पर जोर देते हुए एक रैली भी निकाली। इस कार्यक्रम में हेरिटेज निगम के मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक और अन्य कर्मचारी भी मौजूद रहे।