संरक्षात्मक रेल संचालन तथा संभावित रेल दुर्घटना बचाने वाले रेल कर्मचारियों का सम्मान

संरक्षात्मक रेल संचालन तथा संभावित रेल दुर्घटना बचाने वाले रेल कर्मचारियों का सम्मान

श्री सोयल खान, जो ट्रैक मेंटेनर (तृतीय) मुख्यालय लालगढ़ में कार्यरत हैं, ने 09.03.2024 को सम पार संख्या 138-B-1 पर गेटमैन की ड्यूटी के दौरान एक गुड्स ट्रेन के हॉट एक्सल की सूचना बिना समय गवाए नजदीकी स्टेशन अधीक्षक को दी। उन्होंने संरक्षा का कार्य किया और गाड़ी को बचाया।श्री नागेंद्र पाल, जो लोको पायलट/ मालगाड़ी मुख्यालय- बीकानेर में काम करते हैं, ने गाड़ी संख्या अप एसपीआईसी चूरू से बीकानेर तक गाड़ी संचालन के दौरान नापासर स्टेशन के पास पहुंचने पर गाड़ी के अंडर फ्रेम में गिट्टियों से पूरी तरह जाम हो चुका है यह महसूस किया। उन्होंने इसे जांचा और गाड़ी को रोका, जिससे एक बड़ी दुर्घटना बची।

श्री अश्विनी कुलहरी और श्री शहजाद अली, जो वरिष्ठ लिपिक हैं, संरक्षा विभाग में काम करते हैं, ने इस वर्ष का डिजास्टर मैनेजमेंट प्लान तैयार किया और इसे सभी संबंधित विभागों को वितरित किया।उपरोक्त कर्मचारियों ने रेल संरक्षा के लिए सराहनीय कार्य किया जिससे संभावित दुर्घटना को बचाया जा सका और संरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ी। इसके लिए उन्हें संरक्षा पुरस्कार प्रदान किया गया।

कार्यक्रम में मंडल रेल प्रबंधक के साथ अपर मंडल रेल प्रबंधक, वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, और वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (समन्वय) भी मौजूद थे।