प्रीति सक्सेना बनीं 'सैल्यूट तिरंगा' राजस्थान की ब्रांड एंबेसडर, राष्ट्रवादी सेवाओं को मिलेगी नई ऊर्जा
देशभर में राष्ट्रवादी सेवाओं और तिरंगे के प्रति सम्मान को बढ़ावा देने वाले प्रतिष्ठित संगठन 'सैल्यूट तिरंगा' ने राजस्थान के लिए प्रसिद्ध एंकर प्रीति सक्सेना को अपना ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश झा, मुख्य संरक्षक सांसद मनोज तिवारी, और प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन पालीवाल ने संगठन की राष्ट्रीय और प्रदेश टीम की सहमति से यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया।
प्रीति सक्सेना का संगठन में स्वागत करते हुए, प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन पालीवाल ने कहा, "प्रीति जी जैसी कर्मठ और समर्पित व्यक्तित्व का हमारे संगठन से जुड़ना गर्व की बात है। उनकी उपस्थिति से राष्ट्रवादी गतिविधियों को नई ऊर्जा और प्रेरणा मिलेगी।"
प्रीति सक्सेना ने अपनी अनोखी एंकरिंग शैली, जनसंपर्क कौशल और समाज सेवा के माध्यम से न केवल जयपुर और राजस्थान, बल्कि पूरे देश में पहचान बनाई है। उनके तिरंगा प्रेम और समाजसेवा से प्रेरित होकर यह माना जा रहा है कि उनके जुड़ने से संगठन की गतिविधियों में नई ऊंचाई आएगी।
गौरतलब है कि 'सैल्यूट तिरंगा' 28 राज्यों और 15 देशों में राष्ट्रवादी सेवाएं प्रदान कर रहा है। यह संगठन भारतीय तिरंगे और देशभक्ति के प्रति लोगों को जागरूक और प्रेरित करने के लिए कार्यरत है।
प्रीति सक्सेना ने अपनी नियुक्ति पर कहा, "इस संगठन का हिस्सा बनकर मैं गर्व महसूस कर रही हूं। तिरंगे और देश के प्रति सम्मान को बढ़ावा देना मेरा कर्तव्य है।"
संगठन को विश्वास है कि प्रीति सक्सेना के जुड़ने से तिरंगा प्रेम और देशभक्ति का संदेश और अधिक प्रभावशाली तरीके से जन-जन तक पहुंचेगा।