प्रधानमंत्री म्यूजियम ने राहुल गांधी से नेहरू के निजी पत्र लौटाने को कहा

प्रधानमंत्री म्यूजियम ने राहुल गांधी से नेहरू के निजी पत्र लौटाने को कहा

प्रधानमंत्री म्यूजियम ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी से नेहरू से जुड़े निजी पत्र लौटाने का अनुरोध किया है। प्रधानमंत्री म्यूजियम के सदस्य रिजवान कादरी के अनुसार, यूपीए सरकार के दौरान 51 बक्सों में जवाहरलाल नेहरू के निजी पत्र सोनिया गांधी को सौंपे गए थे। इन पत्रों में नेहरू द्वारा एडविना माउंटबेटन, अल्बर्ट आइंस्टाइन और जयप्रकाश नारायण को लिखे गए महत्वपूर्ण पत्र शामिल हैं।

रिजवान कादरी ने स्पष्ट किया कि यह पत्र प्रधानमंत्री म्यूजियम के संग्रह का हिस्सा हैं और इनका वापस म्यूजियम में भेजना जरूरी है।

गौरतलब है कि 2023 में नेहरू मेमोरियल का नाम बदलकर प्रधानमंत्री म्यूजियम (PM Museum) रखा गया। दिल्ली के तीन मूर्ति मार्ग पर स्थित इस म्यूजियम का निर्माण 306 करोड़ रुपये की लागत से 15,600 स्क्वायर मीटर में किया गया है। पहले इसका नाम नेहरू मेमोरियल म्यूजियम एंड लाइब्रेरी (NMML) था, लेकिन 15 जून 2023 को इसका नाम बदलकर ‘प्रधानमंत्री म्यूजियम और लाइब्रेरी सोसाइटी’ कर दिया गया।

इस कदम से संबंधित विवाद और ऐतिहासिक महत्व को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं, खासकर नेहरू से जुड़े दस्तावेजों को लेकर।