जनता ने मोदी और नायब सैनी पर फिर जताया भरोसा- दाधीच

जनता ने मोदी और नायब सैनी पर फिर जताया भरोसा- दाधीच

हरियाणा विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी को बहुमत मिलने के बाद, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच ने कहा कि हरियाणा की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सैनी पर फिर से भरोसा जताया है। उन्होंने कहा कि राज्य में कांग्रेस के झूठे वादों का असर नहीं हुआ, और जनता ने भाजपा की नीतियों और विकास के एजेंडे को प्राथमिकता दी।