ओम बिरला की जगह पुरंदेश्वरी देवी बन सकती हैं नई लोकसभा स्पीकर

ओम बिरला की जगह पुरंदेश्वरी देवी बन सकती हैं नई लोकसभा स्पीकर

दिल्ली से एक चौंकाने वाली खबर है. लोकसभा स्पीकर के पद के लिए ओम बिरला की पुनः नियुक्ति की संभावनाओं के बीच, अब यह पद आंध्र प्रदेश की भाजपा अध्यक्ष पुरंदेश्वरी देवी को मिल सकता है. सूत्रों के अनुसार, चंद्रबाबू नायडू ने भी इस नाम पर सहमति जताई है.

बता दें कि पुरंदेश्वरी देवी और नायडू की पत्नी रिश्ते में बहनें हैं, जिससे यह फैसला और भी महत्वपूर्ण हो जाता है। पुरंदेश्वरी ने पहले भी TDP और भाजपा के बीच तालमेल बिठाने में अहम भूमिका निभाई है. इस संदर्भ में, पुरंदेश्वरी देवी को लोकसभा स्पीकर बनाने की चर्चा जोर पकड़ रही है, जबकि ओम बिरला को किसी अन्य महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी जा सकती है. यह खबर राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा रही है और सभी की नजरें अब इस पर टिकी हैं कि क्या वाकई पुरंदेश्वरी देवी को यह महत्वपूर्ण पद सौंपा जाएगा।