तीसरी बार सांसद चुनने के लिए जनता का आभार- जोशी

तीसरी बार सांसद चुनने के लिए जनता का आभार- जोशी

चित्तौड़गढ़, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं चित्तौडगढ़ सांसद सीपी जोशी आज चित्तौडगढ़ दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने छोटी सादड़ी और निम्बाहेड़ा में धन्यवाद/आभार कार्यक्रम में लोकसभा क्षेत्र से लगातार तीसरी बार सांसद चुनने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं और क्षेत्रीय जनता का आभार व्यक्त किया. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि प्रदेश की जनता ने विधानसभा चुनावों और लोकसभा चुनावों में मोदी सरकार के काम पर मोहर लगाई है.

भाजपा और मोदी सरकार को जनता ने जो समर्थन और आशीर्वाद दिया उससे विकास मे ना पहले कोई कमी आई ना आगे आऐगी. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि मोदी सरकार ने हमेशा जनहित और राष्ट्रहित में काम किए है। तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के तुरंत बाद ही मोदी सरकार ने किसान सम्मान निधि की किश्त जारी करने और गरीबों के लिए तीन करोड़ पक्के आवास निर्माण की स्वीकृति दी है जिसमें मोदी सरकार की योजनाओं से बिजली, गैस और नल से स्वच्छ जल पहुंचेगा. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि मोदी सरकार ने दस सालों में अविस्मरणीय काम किए है, जबकि कांग्रेस ने चुनाव में भ्रांति फैलाकर जनता को बरगलाने का काम किया। भाजपा के 400 पार के नारे पर जनता को भ्रमित करते हुए कहा कि अगर 400 पार पहुंची तो भाजपा आरक्षण समाप्त कर देगी और संविधान को बदल देगी.

 कांग्रेस ने गरीब महिलाओं के खाते में हर महिने पैसे भेजने का भी लालच दिया. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि मोदी सरकार ने जो कहा वो किया। पिछले दस सालों में चित्तौडगढ़ लोकसभा सहित सम्पूर्ण देश में अकल्पनीय विकास कार्य हुए है, देश मजबूत हुआ, दुनिया में सम्मान मिला। अर्थ व्यवस्था में भारत पांचवे नम्बर पर पहुंचा अब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में शीघ्र ही तीसरे नम्बर पर पहुंचेगा। डबल इंजन की सरकार में प्रदेश का भी दुगनी गति से विकास होगा. इस दौरान विधायक श्रीचंद कृपलानी, चित्तौडगढ़ भाजपा जिलाध्यक्ष मिट्ठुलाल जाट, पूर्व प्रधान महावीर सिंह सहित बडी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और आमजन की उपस्थिति रही।