राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने पुष्प चक्र अर्पित किया

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने पुष्प चक्र अर्पित किया

राजस्थान विधान सभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने शुक्रवार को अमर जवान ज्योति पर पहुँच कर शहीद स्मारक पर पुष्प चक्र अर्पित कर शहीदों को नमन किया। देवनानी ने विजिटर्स बुक में लिखा, "कारगिल विजय दिवस भारतीय इतिहास का महत्वपूर्ण अध्याय है। यह साहस, समर्पण और अदम्य पराक्रम के जज्बे का परिचय देता है। देश के वीर सैनिकों ने कारगिल में -37 डिग्री तापमान पर निष्ठा से देश की रक्षा की। देश की रक्षा करने वाले जवानों की देश भक्ति नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्त्रोत है। राष्ट्र प्रथम की भावना से ही हम सभी को कार्य करना होगा। कारगिल के 25वें विजय दिवस पर मैं शहीदों को नमन करता हूँ।"

इस मौके पर मंत्री राज्यवर्धन राठौड, भारतीय सेना के अधिकारीगण, विधानसभा के प्रमुख सचिव महावीर प्रसाद शर्मा, विशिष्ट सचिव भारत भूषण शर्मा, विशिष्ट सहायक के. के. शर्मा, वरिष्ठ उप सचिव पुरुषोत्तम शर्मा सहित गणमान्य नागरिकगण मौजूद थे।